तालाब में मछली पकड़ने गए सरपंच पति की डूबने से हुई मौत, इधर शराब के नशे में पानी में डूबकर से 60 वर्षीय व्यक्ति की गई जान
Sarpanch's husband drowned while fishing in a pond, while a 60-year-old man died after drowning in water due to intoxication
तालाब में मछली पकड़ने गए सरपंच पति की डूबने से हुई मौत
बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिला के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तालाब के गहरे पानी में डूबने से सरपंच पति की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलने के बाद पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा आगे की जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जलसों की सरपंच शिवकुमारी मरकाम का पति वेदराम मरकाम पिता स्व कालू राम मरकाम उम्र 58 साल गुरुवार दोपहर मेन रोड गांव में स्थित बैगा चौरा नामक तालाब में जाल लेकर मछली पकड़ने गया हुआ था. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों मौके पर जाकर देखा तो वेदराम का कोई पता नहीं चल पाया.
शाम 5 बजे के आसपास जब शव पानी के ऊपर तैर रही थी तब पता चला कि वेदराम गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई. जिसके बाद इसकी खबर पचपेड़ी पुलिस को दी गई. जिन्होंने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवा कर पंचनामा कारवाई के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया है. जिसका शुक्रवार पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
शराब के नशे में पानी में डूबकर से 60 वर्षीय व्यक्ति की गई जान
कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी मोहल्ला हाथीदर में भुवनेश्वर प्रसाद साहू नामक 60 वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदि था और बीती रात 10 बजे के आसपास अपने घर से निकला था.
शुक्रवार सुबह जब लोगों ने देखा कि वह घर से कुछ दूर रास्ते में एक छोटे से गड्डे में मुंह के बल पानी में डूबा हुआ पड़ा था. तो उन्होंने इसकी खबर मृतक के घरवालों को दी. इसके बाद जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांड़े और सुपेत सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी उपरोड़ा भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे. लेकिन शराब के नशे में होने की वजह से वह पानी में डूब गया होगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



