फ्रॉड निकला रायपुर के HDFC बैंक का ब्रांच पूर्व ऑपरेशन मैनेजर, ग्राहकों के खातों से लाखों रुपयों का किया गबन, आरोपी नितिन गिरफ्तार

Former operation manager of HDFC Bank branch in Raipur turned out to be a fraud, embezzled lakhs of rupees from customers' accounts, accused Nitin arrested

फ्रॉड निकला रायपुर के HDFC बैंक का ब्रांच पूर्व ऑपरेशन मैनेजर, ग्राहकों के खातों से लाखों रुपयों का किया गबन, आरोपी नितिन गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में संचालित एच.डी.एफ.सी. बैंक में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यहां के ब्रांच मैनेजर ने पूर्व में पदस्थ मैनेजर पर धोखाधड़ी का FIR दर्ज कराया है. बैंक के पूर्व आपरेशन मैनेजर नितिन देवांगन ने 2020 से 23 तक अपने कार्यकाल के दौरान 6 खाता धारकों के बगैर सूचना दिन चेक के जरिए 82.83 लाख का गबन किया था.
HDFC बैंक का ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर गिरफ्तार हो गया है. रविश शाह ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह वर्तमान में एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा देवेन्द्र नगर में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है. बैंक के तत्कालीन कार्यरत ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर नितिन देवांगन पिता जीवन दास देवांगन द्वारा अपने कार्यकाल वर्ष 2020 से 2023 तक कुल 6 खाता धारको से बिना सहमति के कुटरचना कर चेक बुक हासिल कर अपने द्वारा खुलवाये फर्जी खाते में रकम बिना ग्राहक की जानकारी के कुल 82,83,000/रूपये अलग-अलग से आहरण कर व्यक्तिगत उपयोग किया गया.
जिसके बारे में बैंक सत्र पर आडिट होने और दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर, लिये गये रकम वापस करने के लिए समय दिये जाने पर सिर्फ 78,85,000/ रुपये वापस कर बाकी 3,98,000/ रुपये वर्तमान समय तक न देकर धोखाधडी किया। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी नितिन देवांगन के विरुद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 316(5), 318(4) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए मामले में आरोपी नितिन देवांगन को जगदलपुर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही किया गया.
 इस बारे में ग्राहकों द्वारा बैंक में शिकायत किये जाने के बाद जांच पड़ताल किया गया. जिसमें नितिन देवांगन के द्वारा खुद ही शिव कुमार अग्रवाल एचयुएफ के खाता अंतर्गत चेक बुक जारी करने की रिक्वेस्ट करवाई गई और चेक बुक को बैंक शाखा मे मंगवाया गया था. इस चेक बुक से नितिन ने ट्रांजेक्शन किया था. चेक बुक संबधित कोई भी एंट्री बैक के सिस्टम मे जानबूझ कर नही दिखाई गई.
गिरफ्तार आरोपी
नितिन देवांगन पिता जीवन दास देवांगन उम्र 38 साल निवासी 81 भगत सिंह गली पथरागुड़ा जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI