जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, विधवा महिला से धोखाधड़ी के बाद भारत माला प्रोजेक्ट का मुआवजा भी डकारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Four accused arrested for cheating a widow woman and swindling lakhs of rupees in the name of land and also embezzling compensation for Bharat Mala project

जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, विधवा महिला से धोखाधड़ी के बाद भारत माला प्रोजेक्ट का मुआवजा भी डकारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 4 आरोपियों को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मृतक शिक्षक की पत्नी से 36 लाख की ठगी करने बाद भारत माला प्रोजेक्ट का मुआवजा भी डकारने से आरोपी बाज नहीं आए. आखिरकार पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.  पूरा मामला कुनकुरी थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई 2025 को प्रार्थिया श्रीमती गोरेती मिंज पति स्व अनिल मिंज उम्र 57 साल, निवासी ग्राम जोरा तराई, थाना नारायणपुर ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिट्कवाइन में शिक्षक की नौकरी करते थे. जिनकी मौत वर्ष 2021 में हो गई थी. जिसके बाद उसे विभाग के द्वारा 56 लाख रु मिला था. जिससे प्रार्थिया कुनकुरी में जमीन खरीदना चाहती थी. इस बाबत वह अपने दामाद को कुनकुरी में जमीन पता करने के लिए बोली थी. तब उसके दामाद ने बताया गया कि कुनकुरी डुगडुगिया का रहने वाला नीरज प्रजापति जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता है.
जिस पर प्रार्थिया ने आरोपी नीरज प्रजापति से संपर्क कर कुनकुरी में जमीन खरीदने के लिए इच्छा जताने पर नीरज प्रजापति के द्वारा अपने साथी  खूंटी टोली थाना दुलदुला निवासी दिलीप राम के साथ मिलकर कुनकुरी के सलियाटोली बेमताटोली में नेशनल हाइवे 43 के किनारे पर एक जमीन को जिसका खसरा नंबर 345/1 है को दिखाकर बताया कि उक्त  जमीन दिलीप राम की है. जमीन  को देखकर प्रार्थिया के द्वारा उक्त जमीन में से 10 डिसमिल जमीन लेने की इच्छा जताने पर 3 लाख रु प्रति डिसमिल के हिसाब से 30 लाख रुपए में सौदा तय हुआ.
जिसमें से  1 लाख रुपए एडवांस के तौर पर देकर प्रार्थिया के द्वारा नीरज प्रजापति की मौजूदगी में 5 मई 2023 को आरोपी दिलीप राम से स्टाम्प पेपर में लिखवाकर जमीन का एग्रीमेंट कराया गया.
उसके बाद आरोपी दिलीप राम के द्वारा बहन की शादी के नाम से प्रार्थिया से ढ़ाई लाख रुपए मांगने पर प्रार्थिया ने आरोपी दिलीप राम को ढ़ाई लाख रुपए नगद दिया. प्रार्थिया ने जब आरोपी नीरज प्रजापति व दिलीप राम को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहतो उनके द्वारा बताया गया कि कुनकुरी में जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है. कागजात तैयार है. रजिस्ट्री जशपुर में होगा. जिस पर प्रार्थिया के द्वारा 20 जून 2023 को अपने बेटी दामाद और एक रिश्तेदार के साथ जमीन की रजिस्ट्री के लिए जशपुर जाने पर वहां आरोपी नीरज प्रजापति, दिलीप राम और उनके साथी गोवर्धन यादव और घनश्याम यादव ने कहा कि उक्त खसरा नंबर 345/1 की जमीन का 10 डिसमिल का नक्शा नहीं कट पा रहा है. तो 12 डिसमिल जमीन का नक्शा टुकड़ा कटवाना पड़ेगा और 2 डिसमिल जमीन का 3 लाख प्रति डिसमिल के हिसाब से 6 लाख रु और देना पड़ेगा.
जिस पर प्रार्थिया के द्वारा प्रार्थिया के द्वारा 12 डिसमिल जमीन खरीदने के लिए राजी होने पर उनके द्वारा उक्त आरोपियों के द्वारा मिलकर 12 डिसमिल जमीन का रजिस्ट्री कराया गया. रजिस्ट्री के बाद प्रार्थिया ने आरोपी नीरज प्रजापति के बैंक खाते में 29 लाख रु की राशि को ट्रांसफर कर दिया. रजिस्ट्री के कुछ दिनों बाद जब प्रार्थिया के द्वारा नामांतरण के लिए जानकारी लेने पर मालुम हुआ  कि आरोपियों के द्वारा छल पूर्वक खसरा नंबर 345/1 जमीन को दिखाकर, खसरा नंबर 345/12  जमीन में से 12 डिसमिल जमीन को रजिस्ट्री करा दिया गया है. जबकि सौदा खसरा नंबर 345/1 जमीन का हुआ था. और जिसके बारे में एग्रीमेंट भी हुआ था. प्रार्थिया के द्वारा रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर पता को करने पर पता चला कि उसके द्वारा एग्रीमेंट कराए गए जमीन खसरा नंबर 345/1 को आरोपी दिलीप ने पहले ही दुलदुला निवासी एक व्यक्ति को बेच चुका है. और प्रार्थिया की जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई है. वह 345/14 है. जो कि भारत माला प्रोजेक्ट में चली गई है. जिसका नामांतरण नहीं हो सकता है.
इस तरह उक्त आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया से जमीन के सौदे में धोखाधड़ी कर उससे 36 लाख 50 हजार रु की ठगी की गई. प्रार्थिया के द्वारा उक्त संबंध में बात करते हुए जब अपने दिए गए रुपए को वापस मांगने पर आरोपियों के द्वारा 12 लाख 60 हजार रु को वापस किया गया. बाकी रकम को वापस मांगने पर आरोपियों के द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है. आरोपियों के द्वारा छल पूर्वक दूसरी जमीन दिखाकर भारत माला प्रोजेक्ट की जमीन की रजिस्ट्री कराकर प्रार्थिया से ठगी किए हैं. 
इस रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपियों के खिलाफ भा. द .वि. की धारा 420,467,468,471 व 120(बी)के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म काबुल करने और जुर्म का  पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01. नीरज प्रजापति, उम्र 39 साल निवासी डुगडुगिया कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर ( छ. ग)
2. दिलीप राम उम्र  29 साल निवासी ग्राम खूंटी टोली थाना दुलदुला जिला जशपुर ( छ. ग)
03.  गोवर्धन यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम सीरिमकेला थाना दुलदुला जिला जशपुर ( छ. ग
04. घनश्याम यादव उम्र 53 साल निवासी ग्राम सीरिमकेला थाना दुलदुला जिला जशपुर ( छ. ग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB