भवानीनगर में गैती से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
In Bhavaninagar, he was killed by attacking him with a stick, police arrested two real brothers and sent them behind bars
रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीनगर बस्ती में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या गैती (फरसा) मारकर की गई. जिसमें मृतक की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना में मृतक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुनील राव बस्ती में दबंगई करता था और आए दिन मोहल्ले में लोगों को धमकाता रहता था. इसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों - ओमप्रकाश यादव और राहुल यादव ने गुस्से में आकर सुनील राव पर गैती से ताबड़तोड़ वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की विस्तृत वजहों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



