15 साल की नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, घर के म्यार में लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, गांव में शोक का माहौल

A 15-year-old minor girl committed suicide by hanging herself, her body was found hanging in the bathroom of her house, sensation spread in the area, an atmosphere of mourning prevailed in the village

15 साल की नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, घर के म्यार में लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, गांव में शोक का माहौल

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बकालो से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 15 साल की नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बकालो निवासी एक किशोरी ने सोमवार को अपने घर के म्यार (छत की बीम) से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. यह घटना तब सामने आई जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका पाया. घटना की खबर पर दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और किशोरी के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
घटना के बाद पूरे गांव में मौन छा गया है. लोगों के मुताबिक किशोरी सामान्य व्यवहार कर रही थी और किसी तरह के तनाव के संकेत नहीं मिले थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB