56 किलो गौवंश मांस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कटा हुआ मांस और मांस काटने के औजार समेत जीवित गौवंश बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Four accused arrested with 56 kg of cow meat, live cows recovered along with chopped meat and meat cutting tools, four smugglers arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में गौवंश वध और मांस बिक्री के मामले में थाना तपकरा क्षेत्र के ग्राम पोकपानी में गौवंश काटे जाने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है. मौके से 56 किलो गौ मांस और मांस काटने के औजार बरामद किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को तपकरा पुलिस को खबर मिली कि ग्राम पोकपानी स्कूलटोली में कुछ लोग गौवध कर मांस तैयार कर रहे हैं. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. जैसे ही पुलिस टीम पोकपानी पहुंची, उन्होंने कुछ लोगों को एक बाड़ी में संदिग्ध गतिविधियों के साथ देखा. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे. लेकिन टीम ने चार लोगों को पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं : 1. अनमोल खाखा उम्र 27 साल निवासी ग्राम पोकपानी
2. प्रकाश खाखा उम्र 40 साल निवासी खरवा टोली
3. प्रकाश खाखा उम्र 45 साल निवासी सिहारटोली
4. अनुज कुजूर उम्र 33 साल निवासी सेमरताल
पुलिस ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तो एक बर्तन में भारी तादाद में कटा हुआ मांस और मांस काटने के औजार बरामद हुआ. पशु चिकित्सक की जांच में मांस गौवंश का होना प्रमाणित हुआ. आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि मांस खाने के लिए लाया गया. गौवंश उन्होंने खुद खरीदा और काटा था. पुलिस अब फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



