भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Four accused, including a minor, arrested for vandalizing the statue of Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar, the principal architect of the Indian Constitution.

भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 4 आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर को थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम मेढ़ापाली अम्बेडकर चौक के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर पुलिस को मिली थी. मामले में प्रार्थी छत्रपाल आजाद पिता महावीर निवासी पलाड़ी खुर्द द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा में धारा 298, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
तीन आरोपियों को पकड़ा गया
जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर गवाहों का बयान दर्ज किए गए. जांच में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर थाना डभरा पुलिस द्वारा 12 सितंबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर  उनके परिजनों को दी गई और 1 नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. मामले की जांच जारी है.
आरोपियों के नाम
हेमंत यादव पिता श्याम कुमार यादव उम्र 24 साल
साहिल भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज उम्र 19 साल
अमित बसंत पिता कृष्ण कुमार बसंत उम्र 20 साल
तीनों आरोपी साकिनान मेढ़ापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.) के निवासी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?