पॉश कॉलोनी में सरकारी रेस्ट हाउस बनाने पर डिप्टी सीएम साव को रोका, रहवासी बोले- प्राइवेसी और सुरक्षा पर पड़ेगा असर, विरोध के बीच हुआ भूमि पूजन
Deputy CM Sao faced opposition over the construction of a government rest house in a posh colony; residents argued it would compromise privacy and security, yet the groundbreaking ceremony proceeded amidst the protests.
बिलासपुर : बिलासपुर की प्रमुख पॉश रिहायशी कॉलोनी रामा वैली में सरकारी जमीन पर सर्किट हाउस बनाने को लेकर विवाद हो गया. रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित इस कॉलोनी की कोटवारी जमीन पर कालोनाइजर के कब्जे की शिकायत हुई थी. जांच के बाद प्रशासन ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराया था. अब इसी सरकारी जमीन पर करीब ₹17 करोड़ की लागत से सर्किट हाउस बनाने की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है.
शनिवार को भूमि पूजन के लिए डिप्टी CM अरुण साव पहुंचे तो कॉलोनी के रहवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं और अन्य रहवासियों ने कॉलोनी के मुख्य गेट पर डिप्टी CM का काफिला रोक दिया. इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ.
रात में मिली सर्किट हाउस बनाने की जानकारी
रहवासियों का कहना था कि उन्हें कॉलोनी के भीतर सर्किट हाउस बनाए जाने की जानकारी कार्यक्रम से ठीक एक रात पहले मिली. उनका आरोप है कि ज्यादातर कॉलोनीवासियों से सहमति लिए बिना निर्माण का फैसला लिया गया.
प्राइवेसी और सुरक्षा पर पड़ेगा असर
रहवासियों ने डिप्टी CM के सामने आपत्ति जताते हुए कहा कि पॉश रिहायशी कॉलोनी के बीच सरकारी रेस्ट हाउस बनने से उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा प्रभावित होगी. साथ ही कॉलोनी में सामान्य आवागमन पर भी असर पड़ने की बात कही.
SDM-तहसीलदार के बाद कलेक्टर भी पहुंचे
विरोध की खबर मिलने पर SDM और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. बाद में कलेक्टर संजय अग्रवाल भी वहां पहुंचे और रहवासियों को समझाने की कोशिश की. हालांकि लोग अपनी आपत्ति पर अड़े रहे.
विरोध के बीच कराया गया भूमि पूजन
प्रशासन ने रहवासियों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद विरोध के बीच सर्किट हाउस का भूमि पूजन कराया गया. मौके पर पुलिस अफसर और जवान भी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



