इंस्टाग्राम पर दोस्ती, जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया होटल, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, विवाह से इंकार, आरोपी निलेश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Friendship on Instagram, invited to hotel on the pretext of celebrating birthday, accused of rape on the pretext of marriage, refusal to marry, accused Nilesh arrested and sent to jail

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया होटल, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, विवाह से इंकार, आरोपी निलेश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

बिलासपुर : सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में बिलासपुर की तोरवा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान निलेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई है. जिसे पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी निलेश कुमार जायसवाल ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से संपर्क किया था. शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही. लेकिन धीरे-धीरे बातचीत बढ़कर नजदीकी संबंधों में बदल गई. आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध का भरोसा दिलाया और भविष्य में शादी करने का वादा किया.
आरोपी लगातार उससे संपर्क में रहता था और शादी का भरोसा देकर उसका यकीन जीतता रहा. इसी दौरान आरोपी ने युवती को जन्मदिन मनाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया. आरोप है कि वह युवती को एक होटल लेकर गया. जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ सेक्स किया. आरोपी लंबे समय तक उसे शादी का भरोसा देता रहा और इसी भरोसे में उसने शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद युवती को अपने साथ धोखा होने का एहसास हुआ. और उसने तोरवा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले की शिकायत मिलते ही तोरवा पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़िता के बयान डिटेल दर्ज किया. मिले सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और कार्रवाई करते हुए उसे तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया गया.
तोरवा थाना पुलिस ने बताया कि मामले में डिजिटल चैट, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी अन्य युवती के साथ इस तरह की हरकत तो नहीं की है. स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है. लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़ती दोस्तियों के दौरान युवाओं को सावधानी बरतनी चाहिए और बिना पूरी जानकारी के किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए.
आरोपी
आरोपी निलेश कुमार जायसवाल पिता हरिराम जायसवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जरेली थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t