सोशल मीडिया में दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात, आरोपी तुलेश्वर राम गिरफ्तार
Friendship on social media, then continuous rape on the pretext of marriage, abortion done when she became pregnant, accused Tuleshwar Ram arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है. पुलिस ने आरोपी तुलेश्वर राम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने युवती से सोशल मीडिया साइट पर दोस्ती की थी, फिर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया. युवती जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त को थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक ग्राम की 19 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिल्ली में रहकर काम करती थी. इसी दौरान उसका वर्ष 2024 में थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत निवासी आरोपी तुलेश्वर राम से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए जान पहचान हुई थी.
दोनों आपस में बातचीत करने लगे. दोनों पहली बार 8 सितंबर 2024 को रेलवे स्टेशन रायगढ़ में मिले थे. जहां से आरोपी तुलेश्वर राम, प्रार्थिया को अपने साथ, थाना फरसाबहार क्षेत्र के अपने घर ले आया. जहां आरोपी के द्वारा प्रार्थिया से शादी करूंगा कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.
10 सितंबर 2024 को आरोपी तुलेश्वर राम पड़ता के साथ थाना कुनकुरी क्षेत्र स्थित प्रार्थिया के घर भी आया. वहां दोनों एक दिन रुके. फिर आरोपी तुलेश्वर राम प्रार्थिया को लेकर अपने घर आ गया. तब से आरोपी तुलेश्वर राम और प्रार्थिया का एक दूसरे के घर आना-जाना होता रहता था. इस दौरान आरोपी तुलेश्वर राम शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा.
पीड़िता के गर्भवती होने पर 11 जुलाई 2025 को आरोपी तुलेश्वर राम के ने दवाई देकर पीड़ित प्रार्थिया का गर्भपात भी करा दिया. 28 जुलाई 2025 को आरोपी तुलेश्वर राम के द्वारा पीड़ित प्रार्थिया को बहला फुसलाकर कर फिर से शारीरिक सम्बन्ध बनाया. प्रार्थिया के द्वारा शादी के लिए बोलने पर अब शादी से इंकार करने लगा.
महिला संबंधी जुर्म होने से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए युवती की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में दुष्कर्म के आरोपी तुलेश्वर राम के खिलाफ बीएनएस की धारा 69,89 के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस आरोपी तुलेश्वर राम को हिरासत में ले लिया. पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा जुर्म कबूल करने और पुख्ता अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



