पूर्व विधायक के भाई की जंगल में मिली लाश, बच्ची को स्कूल छोड़ने के बाद रहस्यमय ढंग से 7 जुलाई से लापता पंचायत सचिव की हत्या की आशंका
Former MLA's brother's body found in the forest, Panchayat Secretary missing mysteriously since July 7 after dropping his daughter to school suspected of murder
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी और चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार 7 जुलाई से लापता थे. उनकी तमनार क्षेत्र के सिसरिंगा जंगल में लाश मिली है. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी. लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था. बुधवार को ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और इसकी खबर पुलिस को दी. हत्या की आशंका जा रही है. SP सहित धर्मजयगढ़ और लैलूंगा थाना की टीम मौके पर पहुंचे और जांच जारी है.
वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच के लिए कई टीमें गठित की गई है. प्रारंभिक जांच में शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
जयपाल सिंह सिदार 7 जुलाई को बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद से लापता थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला था. पूरे परिवार में बेचैनी और डर का माहौल बना हुआ था. लापता होने के कई दिनों बाद भी जब पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला तो उनके बड़े भाई और लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने जयपाल का सुराग देने वाले को ₹21,000 इनाम देने की घोषणा की थी. जिनकी गुमशुदगी की औपचारिक रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी.
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी थी. लोगों ने सवाल उठाया था कि जब एक पूर्व विधायक के भाई की गुमशुदगी में भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है तो आम जनता की सुरक्षा की क्या हालत होगी.
फ़िलहाल जयपाल सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले में बारीकी से जांच की जा रही है.
बता दे पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार उम्र 43 साल ग्राम कटकलिया के रहने वाले हैं और गांव के सचिव भी हैं. वे 7 जुलाई को अपने बेटे को स्कूल छोड़ने निकले थे. लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटे. देर रात तक जब वे नहीं लौटे. तो परिवार ने खुद ही तलाश शुरु की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



