वेश्यावृत्ति के घिनौने काम में शामिल गिरोह का भंडाफोड़, 9वीं की गरीब छात्रा को जबरन शराब पिलाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप

Gang involved in the heinous act of prostitution busted, accused of forcing a poor 9th class student into prostitution by making her drink alcohol

वेश्यावृत्ति के घिनौने काम में शामिल गिरोह का भंडाफोड़, 9वीं की गरीब छात्रा को जबरन शराब पिलाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप

बिलासपुर/सरकण्डा : सरकण्डा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस मामले में आरोपी महिला उसका साथी और दो नाबालिग बालिकाओं को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी, जो कक्षा 9वीं क्लास तक पढ़कर घर पर ही रहती थी. घरेलू विवाद पर नाराज होकर घर से बिना बताए चली गई है. आसपास तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला. जिससे अपहरण की आशंका पर थाना सरकण्डा में जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर पूछताछ की गई. पीड़िता ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह अपनी नाबालिग सहेली के घर गई थी. सहेली और उसके परिजनों ने बहलाकर अपने पास रखा और फिर उसे रायगढ़ ले गए. वहां एक कमरे में रखकर जबरन शराब पिलाई जाती थी. और अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था. विरोध करने पर उसे धमकाया और मारपीट भी की जाती थी.
पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी, विकास उर्फ विक्की भोजवानी के साथ मिलकर इस पूरे धंधे को अंजाम देते थे. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया
पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहेली, उसकी मां कालिका तिवारी और मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की भोजवानी को गिरफ्तार किया. आरोपी विक्की भोजवानी के खिलाफ पहले भी पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
कालिका तिवारी पति संतोष तिवारी, उम्र 32 साल निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
विकास उर्फ विक्की भोजवानी पिता स्व चंद्रप्रकाश भोजवानी, उम्र 40 साल निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2 नाबालिग बालिका
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t