सड़क में टेबल लगाकर तलवार से काटे आधा दर्जन केक!, वायरल वीडियो बना सबूत, आरोपी बर्थडे बॉय मनीष चतुर्वेदी गिरफ्तार

Half a dozen cakes were cut with a sword by setting up a table on the road! Viral video became proof, accused birthday boy Manish Chaturvedi arrested

सड़क में टेबल लगाकर तलवार से काटे आधा दर्जन केक!, वायरल वीडियो बना सबूत, आरोपी बर्थडे बॉय मनीष चतुर्वेदी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक को जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया. दबंगई से बर्थडे मनाने की ये घटना बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के सुन्द्रावन ग्राम की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुन्द्रावन निवासी मनीष कुमार चतुर्वेदी उम्र 22 साल के जन्मदिन पर बीच सड़क पर महफिल, बर्थडे जश्न और कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया गया. एक तरफ टेबल में एक नहीं बल्कि 6 केक सजे थे और दूसरी तरफ बर्थडे बॉय अपने दोस्तों के साथ एक बड़े  तलवारनुमा हथियार से सारे केक काटता रहा. इस दौरान वहां आसपास युवकों की भीड़ लगी हुई थी और जमकर फटाके भी छोड़े जा रहे थे.
जन्मदिन के मौके पर तलवारनुमा हथियार से केक काटने और उसका वीडियो दोस्तों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. जिसके बाद एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए गिधपुरी थाना प्रभारी को वीडियो में दिख रहे लोगों को निशानदेही कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया. इसके बाद गिधपुरी थाना पुलिस ने युवक की पतासाजी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB