छत्तीसगढ़ में सड़क पर पर अचानक सामने आए दो ‘भूत’, राहगीरों के उड़े होश, मची अफरा-तफरी, फिर जांच में हुआ खुलासा, पुलिस ने दी सख्त समझाइश
Two ‘ghosts’ suddenly appeared on the road in Chhattisgarh, leaving passersby terrified and causing a commotion; an investigation later revealed the truth, and the police issued a stern warning.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में भूत बनकर लोगों को डराने वाले कुछ नाबालिग बच्चों को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने का मामला सामने आया है. बताया गया कि कुछ बच्चे भूत का रूप बनाकर लोगों को डराते थे. जिसकी शिकायत मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने पर बच्चों और उनके परिजनों को थाने बुलाया गया. जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सख्त समझाइश देते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी.
एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि बच्चों के भूत बनकर लोगों को डराने की शिकायत सामने आई थी. जिस पर पुलिस ने बच्चों और उनके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी है. उन्होंने साफ किया कि इस मामले में अब तक किसी तरह की लूटपाट, चोरी या अन्य आपराधिक घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



