दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर- दो युवकों की मौके पर मौत, 2 घायल, इलाज जारी, एक रेफर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Head-on collision between two motorcycles- Two youths died on the spot, 2 injured, treatment continues, one referred, family members inconsolable

दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर- दो युवकों की मौके पर मौत, 2 घायल, इलाज जारी, एक रेफर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उड़िदगांव में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
माकड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि उड़िदगांव पीड़ापाल मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई. जबकि पीछे बैठे लोग घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दिया गया. वहीं, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई. हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो रोकर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि मृतक शंकर नायक हीरापुर से माकड़ी की तरफ अपनी बाइक से आ रहा था। दूसरी तरफ से जयलाल मरकाम पिता घसिया राम मरकाम उम्र 22 साल, संजय मरकाम पिता दुखारु मरकाम उम्र 22 साल निवासी गुमंडी और गणेश नेताम पिता गोलू राम नेताम उम्र 18 साल निवासी लंजोड़ा) बाइक में केरावाही से उड़ीसा मार्ग की तरफ जा रहे थे. तभी उड़िदगांव और पीड़ापाल के बीच उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी भयानक थी कि शंकर नायक और जयलाल मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गणेश नेताम को घायल हालत में माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जबकि गंभीर रूप से घायल संजय मरकाम को बेहतर इलाज के लिए कोंडागांव अस्पताल रेफर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB