छत्तीसगढ़ में शराब के नशे में पंचायत पहुंचे अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ की बदसलूकी, महिला सरपंच और पंच ने SDM से किया शिकायत, वीडियो वायरल
In Chhattisgarh, an officer reached Panchayat in an inebriated condition, misbehaved with public representatives, female Sarpanch and Panch complained to SDM, video went viral
बालोद/डौंडीलोहारा : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुधली (मालीघोरी) में करारोपण अधिकारी आर. जमुरिया और टीआर राणा शराब के नशे में पंचायत पहुंच गए. आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने पंचायत कार्यालय में मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी की। इस मामले में उपसरपंच मोहित देशमुख ने जनपद सीईओ और एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
उपसरपंच मोहित देशमुख ने बताया कि पंचायत में सरपंच, उपसरपंच, सचिव और अन्य पंच बैठक के लिए मौजूद थे. इसी दौरान दोनों अधिकारी नशे की हालत में पहुंचे. शराब के नशे में धुत अधिकारी गाली-गलौज करने लगे और महिला सरपंच, पंचों और अन्य कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया.
उपसरपंच ने जब अधिकारियों को टोका और पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है. तो उन्होंने न सिर्फ कबूल किया बल्कि जवाब में उल्टा बदतमीजी पर उतर आए. मोहित देशमुख ने बताया कि अधिकारियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. और उनकी चाल से भी साफ था कि वे नशे में हैं.
विवाद बढ़ता देख उपसरपंच ने फौरन इसकी जानकारी डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के सीईओ अंकुश देव को दी. उन्होंने फोन पर आश्वासन तो दिया लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपसरपंच ने अब पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत एसडीएम को सौंपी है. उन्होंने मांग की है कि नशे में पंचायत पहुंचने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



