महामाया मंदिर के बाहर भाजपा के दो पदाधिकारियों में जमकर विवाद, चोरी के विवाद से मारपीट और धमकी के आरोप, वीडियो वायरल, थाने में शिकायत दर्ज

Heated dispute between two BJP office-bearers outside Mahamaya Temple; allegations of assault and threats stemming from a dispute over theft; video goes viral; complaint lodged at the police station.

महामाया मंदिर के बाहर भाजपा के दो पदाधिकारियों में जमकर विवाद, चोरी के विवाद से मारपीट और धमकी के आरोप, वीडियो वायरल, थाने में शिकायत दर्ज

बिलासपुर : रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट के पास पुराने चोरी के विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े बताए जा रहे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए. घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई. 
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर के मां महामाया मंदिर गेट के पास शनिवार दोपहर चोरी के पुराने विवाद ने अचानक ऐसा रंग लिया कि भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने–सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर गाली–गलौज और देखते ही देखते मारपीट के आरोप लगने लगे. दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक–दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. मामला इसलिए भी गरम है क्योंकि विवाद में शामिल बताए जा रहे लोग भाजपा से जुड़े पदाधिकारी हैं. अब इसी घटना का वीडियो पार्टी के ग्रुपों से लेकर दूसरे सोशल मीडिया ग्रुपों तक तेजी से वायरल हो रहा है.
मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल उम्र 34 साल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पुराने चोरी के मामले को लेकर पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया. जहां उसके साथ मारपीट की गई. शिकायत में मारपीट के दौरान चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है.
वहीं दूसरी तरफ महिला ने भी थाने में शिकायत देकर राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं. राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया. बीच–बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई.
सार्वजनिक स्थान पर हुए इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होता दिखाई दे रहा है. फिलहाल रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री भी इस वीडियो को वायरल कर रही हैं. ऐसे में सवाल सिर्फ मारपीट पर नहीं, बल्कि पार्टी के ही पदाधिकारी द्वारा विवादित वीडियो को वायरल किए जाने पर भी उठ रहे हैं. आखिर संगठन के अनुशासन और जिम्मेदारी की तस्वीर क्या है? अब मामला सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं है. वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी के अंदर की खींचतान भी चर्चा में है.
दोनों पक्षों ने एक–दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल दोनों शिकायतों में आरोप आमने–सामने हैं. विवाद की शुरुआत किसने की और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही. यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा.
सार्वजनिक जगह पर भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के बीच हुई इस भिड़ंत की चर्चा अब रतनपुर के राजनीतिक हलकों में भी है. मामला थाने तक पहुंचा तो सोशल मीडिया ने इसे और बड़ा बना दिया. वायरल वीडियो को लेकर पार्टी से जुड़े ग्रुपों में भी खूब चर्चा हो रही है.
अब सवाल यह है कि पार्टी के पदाधिकारियों के बीच सार्वजनिक जगह पर विवाद और मारपीट की नौबत क्यों आई? और जब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है. तो पार्टी के ही पदाधिकारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों वायरल कर रहे हैं? क्या संगठन इस पूरे विवाद को गंभीरता से लेकर कोई कार्रवाई करेगा. या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडा पड़ जाएगा? यह तो आने वाले समय में पता चल सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?