तेज रफ्तार का कहर, नाबालिग चालक ने महिला को मारी टक्कर, सड़क किनारे खड़ी युवती को कार की ठोकर से मौके पर गई जान

High speed wreaks havoc, minor driver hits woman, girl standing on the roadside dies on the spot after being hit by car

तेज रफ्तार का कहर, नाबालिग चालक ने महिला को मारी टक्कर, सड़क किनारे खड़ी युवती को कार की ठोकर से मौके पर गई जान

धमतरी : धमतरी जिले में  सांकरा से हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है, एक तेज रफ्तार स्वीप्ट कार के चालक ने सड़क किनारे में खड़ी महिला को चपेट में ले लिया. जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि मृत महिला सोंढूर के तरफ से आने वाली बस से उतरकर सड़क किनारे खड़ी थी. तभी एक तेज रफ्तार कार CG04 HB 7481 ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. महिला का नाम पता की कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा कि कार उमरगांव निवासी तुलसी सार्वा का है. उसका नाबालिग बेटा गाड़ी को धुलवाने के लिए ले गया था. इसी दौरान सांकरा के नंदी चौक के पास खड़ी एक अधेड़ महिला को ठोकर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI