NH 130C पर ट्रक ड्राइवर के साथ लूट का हाईवोल्टेज ड्रामा, चंद घंटों में गरियाबंद पुलिस की गिरफ्त में तीनों फरार आरोपी
High voltage drama of robbery with a truck driver on NH 130C, all the three absconding accused in the custody of Gariaband police within few hours
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के एनएच 130C पर बुधवार की रात एक ट्रक ड्राइवर के साथ हुई लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस हाईवे थ्रिलर में पुलिस की स्पीड, बॉलीवुड की किसी एक्शन फिल्म से कम नहीं थी. महज कुछ घंटों में मैनपुर पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों को धर दबोचा और लूट की गुत्थी सुलझा दी.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 मई 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शिवशक्ति पोल फैक्ट्री खूरसुनी से वाहन टाटा ट्रक नम्बर CG07 CW 8396 में बिजली संभा सिमेंट पोल 80 नग लेकर मैनपुर आ रहा था. उसी समय मुख्य मार्ग एनएच 130 सी सिकासार तिराहा के पास मोटर सायकल सुपर स्पलेंडर नम्बर CG23 F 2944 में तीन आरोपी उम्र करीबन 18 से 22 साल तीनों दुबला पतला उंचाई करीब 5 से 5.6 फिट पीछे से ओवर टेक करते हुए प्रार्थी के वाहन के सामने अड़ाकर मोटर सायकल को रोक दिया और दोनो दरवाजा से ट्रक में चढकर जान से मारने की धमकी देते हुए चेहरे और सिर के पीछे में मारपीट कर सिमेंट पोल की बिल्टी को फाड दिया और पैंट के जेब में रखे 3900 रूपये और मोबाईल को लूट कर धवलपुर की ओर भाग गये.
कुछ दूरी में जाकर आरोपियों द्वारा मोबाइल को सड़क में फेक दिया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अपराध क. 60/2025 धारा 309 (2) बीएनएस. दर्ज कर जांच में लिया गया. मामले में जांच के दौरान थाना मैनपुर में वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशन में टीम गठित कर लूट के फरार आरोपियों की पातासजी की जा रही थी. जो पतासाजी के दौरान लूट के तीनों आरोपियों को पड़कर पूछताछ किया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपी 01) खिलेश ध्रुव पिता सुरेश ध्रुव उम्र 21 साल साकिन ग्राम धवलपुर, 02) हिमांशु मसीह पिता विकल्प मसीह उम्र 18 साल साकिन ग्राम धवलपुर थाना मैनपुर जिला गरियबांद के द्वारा जुर्म कबूल करने पर दो आरोपियों के कब्जे लूट के 900 रुपए और वारदात में इस्तेमाल मोटर सायकल नम्बर सीजी 23 एफ 2944 को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. साथ ही घटना दिनांक से फरार आरोपी मनोज दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी धवलपुर को पुलिस टीम द्वारा पतासाजी के दौरान गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में निरी. शिवशंकर हुर्रा, सउनि पवन सिन्हा, प्रआर. 456 प्रहलाद थानापति, आर. 747 कोमल धृतलहरे, आर. 468 मोती लाल भुआर्य, आर. 262 यादराम पटेल, आर. 697 प्रवीण वर्मा, आर. 418 शिवकंवार, आर. 149 राज कुमार सिदार आर. 217 नरेश निषाद का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
01) खिलेश ध्रुव पिता सुरेश ध्रुव उम्र 21 साल साकिन ग्राम धवलपुर
02) हिमांशु मसीह पिता विकल्प मसीह उम्र 18 साल साकिन ग्राम धवलपुर थाना मैनपुर जिला गरियबांद।
03) मनोज दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 20 साल निवासी धवलपुर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



