सुशासन समाधान शिविर में पानी को तरस रहे ग्रामीणों ने लगाई गुहार, नहीं हुआ समाधान, महिलाओं ने हाथों में खाली बर्तन लेकर रोकी सड़क
Villagers yearning for water pleaded in the Sushasan Samadhan camp, but no solution was found, women blocked the road with empty utensils in their hands
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला में देवभोग के अंतर्गत माहुलकोट पंचायत का आश्रित ग्राम बोईरपारा इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड नहीं कर रहा है. लेकिन जल संकट ने इसे आज ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया. वजह? महिलाएं और उनकी पानी के लिए 10 मिनट की NH-स्तरीय क्रांति!
माहुलकोट के बोईरपारा गांव में 50 से अधिक परिवार रहते हैं. लेकिन दोनों पुराने हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़े हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने सुशासन तिहार जैसे सरकारी कार्यक्रमों में भी गुहार लगाई थी. लेकिन किसी ने सुध लेने की जहमत नहीं उठाई. पानी की किल्लत बढ़ती गई और अंततः ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.
देवभोग विकासखंड के बोईरपारा के ग्रामीणों का शनिवार को सब्र का बांध टूट गया. गांव की दर्जनों महिलाएं उस वक्त सड़क पर उतर आईं. जब हफ्ते भर से हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया और ग्रामीणों को तालाब का नेचुरल मिनरल वाटर पीने की मजबूरी हो गई. बोतल बंद पानी पीने वाले बाबू लोग समझ नहीं पाएंगे. लेकिन तालाब में नहाते मवेशियों और पीते इंसानों के बीच की लाइन बहुत पतली होती है. खासकर जब सरकार सोई हो.
बारिश के बावजूद महिलाएं,बुज़ुर्ग और बच्चे खाली बर्तन लेकर नेशनल हाइवे पर बैठ गए. महिलाओं ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया. NH पर ट्रैफिक रुक गया. अफसरों के पसीने छूटे और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने से पहले ही प्रशासन हरकत में आ गया. SDM देवभोग खुद मौके पर पहुंचे और अपनी मीठी जुबान से समझाइश दी. महिलाओं ने भी साफ कह दिया या तो बोर खोदो, या हम यहीं धरना देंगे.
आश्वासन की चाशनी में डूबी हुई बातें लेकर SDM साहब बोले – हैंडपंप का फौरन मरम्मत होगा और एक नया बोरवेल भी खुदवाया जाएगा. महिलाएं मानीं. सड़क जाम हटा और अफसरों ने राहत की सांस ली.
गांव की जनता फिलहाल SDM के वादों पर भरोसा कर बैठी है. लेकिन प्रशासन की स्पीड का अंदाज़ा लगाने वाले जानते हैं कि “वादा किया है, निभाएंगे कभी स्टाइल में काम होता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



