भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रक और छोटा हाथी की जोरदार टक्कर, पिकअप में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत, एक की हालत नाजुक

Horrific road accident: A speeding truck and a small elephant collided violently, killing three people in the pickup, one in critical condition.

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रक और छोटा हाथी की जोरदार टक्कर, पिकअप में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत, एक की हालत नाजुक

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बीती देर रात बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर ग्राम कारेगरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और छोटा हाथी (पिकअप) वाहन की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में छोटा हाथी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी वाहन में सवार चारों लोग पश्चिम बंगाल के निवासी थे. और किसी काम से बेमेतरा की तरफ जा रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की जान चली गई.
इस हादसे के फौरन बाद स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की खबर पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी. मौके पर पहुंची टीम ने मुश्किल से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला. गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को फौरन बेमेतरा जिला अस्पताल भेजा गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
सूत्रों के मुताबिक घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर फोन नहीं उठाना एक चिंताजनक विषय बना हुआ है. जो आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े करता है.
फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को खबर कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे तेज रफ्तार सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिससे सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन नियमों के अनुपालन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t