भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बारातियों से भरी तेज रफ़्तार इको वैन, मची चीख पुकार, 8 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर, मातम में बदली खुशियां
Horrific road accident, high speed Eco van full of wedding party members collides with a tree, screams rage, 8 wedding party members injured, 3 in critical condition, happiness turns into mourning.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें बारात से लौट रहे लोगों से भरी इको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में कुल 8 बाराती घायल हो गए. जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है. यह हादसा चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक बारात शक्ति जिले के चंद्रपुर से ओडिशा के विश्वनाथपुर गई थी. शादी समारोह के बाद जब बाराती वापस लौट रहे थे. उसी दौरान तड़के चालक को नींद की झपकी आ गई. जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पीछे से आ रही गाड़ी के बाराती लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घायलों में आकांक्षा, रूमा, जया, कैलाशा बाई, रामकुमारी, रामबती, उदयराम, कार्तिक मति और वाहन चालक चंद्र मणि शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पुष्टि में जुटी है. शुरुआती जांच में चालक को आई झपकी को हादसे की असल वजह माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



