जंगल में चल रहा था 52 परियों का खेल, जुआ खेलते 6 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 1 लाख 24 हजार नगद बरामद

जंगल में चल रहा था 52 परियों का खेल, जुआ खेलते 6 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 1 लाख 24 हजार नगद बरामद A game of 52 fairies was going on in the forest police caught 6 accused red handed while gambling 1 lakh 24 thousand cash recovered

जंगल में चल रहा था 52 परियों का खेल, जुआ खेलते 6 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 1 लाख 24 हजार नगद बरामद

घरघोड़ा : 24 अगस्त 2024 को घरघोड़ा टीआई अमित कुमार तिवारी को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम कटंगडीह के जंगल में मेन रोड किनारे कुछ लोग हार-जीत के नाम पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं.
खबर की पुष्टि के बाद टीआई अमित कुमार तिवारी ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ ग्राम कटंगडीह की ओर रवाना होकर घेराबंदी की. पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे. जबकि 6 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1,24,940 नगद, 52 पत्तों की ताश, और एक चटाई बरामद की. आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई. आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके खिलाफ अलग से धारा 170/126, 135(3) क्चहृस्स् के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया.
इस रेड कार्रवाई में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा, आरक्षक किशोर कुमार राठौर, राजेश कुमार राठौर, चंद्रशेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा, और दीप रोशन एक्का शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
रब्बुल खान (उम्र 32 साल), निवासी झरियापाली
राजेश महंत (उम्र 31 साल), निवासी चारभांठा
शाहिद खान (उम्र 32 साल), निवासी झरियापाली
मनोज अग्रवाल (उम्र 44 साल), निवासी नवापारा टेण्डा
प्रकाश पटैल (उम्र 33 साल), निवासी भेंगारी
कैलाश अग्रवाल (उम्र 49 साल), निवासी नवापारा टेण्डा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb