तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, फॉरेस्ट कर्मी की मौके पर दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा महंगा
The havoc of high speed, the bike went out of control and hit the divider, a forest worker died tragically on the spot, his companion was seriously injured, not wearing a helmet proved costly.
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिला के रतनपुर थाना क्षेत्र में रैनपुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी अमरनाथ पटेल की मौत हो गई. जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों सरकारी काम से बिलासपुर गए थे. और देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक हरदी बाजार के निवासी अमरनाथ पटेल गुरसिया में पदस्थ थे. अमरनाथ पटेल और उनके साथी दोनों सरकारी काम से बिलासपुर गए थे. और देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार के चलते बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार दूर जा गिरे. हादसे के समय अमरनाथ पटेल ने हेलमेट नहीं पहना था. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
हादसे के बाद घायल साथी को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. खबर मिलने के बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को उजागर करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



