धमतरी में इंसानियत हुई शर्मसार, 75 वर्षीय बुजुर्ग सास से दुष्कर्म, 27 साल के युवक ने किया अनाचार, दो महिने बाद आरोपी दामाद सूर्या गिरफ्तार

Humanity shamed in Dhamtari, 75-year-old mother-in-law raped by a 27-year-old man; accused son-in-law Surya arrested two months later.

धमतरी में इंसानियत हुई शर्मसार, 75 वर्षीय बुजुर्ग सास से दुष्कर्म, 27 साल के युवक ने किया अनाचार, दो महिने बाद आरोपी दामाद सूर्या गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक बुजुर्ग महिला का रिश्ते में दामाद लगता है. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. खबर मिलने पर आरोपी की घेराबंदी कर धर-दबोचा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया द्वारा थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 17 फ़रवरी को आरोपी द्वारा उसकी करीब 75 साल की बुजुर्ग सास के साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध किया गया. इस रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 64, 332(ख) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता और गवाहों का बयान लिया गया. साथ ही पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया. घटना स्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए गए. घटना के बाद से आरोपी अपने घर से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी. कुरूद पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से लगातार पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी.
इसी दौरान आरोपी के रायपुर में होने की खबर मिली. कुरुद पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर फरार आरोपी को रायपुर से धर दबोचा. आरोपी सूर्या सिसोदिया से पूछताछ के दौरान उसने जुर्म करना कबूल किया. पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी का नाम
सूर्या सिसोदिया (पारधी) उम्र 26 साल निवासी झांकी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t