गरियाबंद में वन विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक का शिकारी बना शिकार, वन्यजीव का कच्चा मांस और बंदूक-एयर गन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Hunter becomes victim of Forest Department's surgical strike in Gariaband, raw meat of wild animal and gun-air gun seized, accused arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की रोकथाम के लिए वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के मार्गदर्शन में जंगलों में नियमित पेट्रोलिंग और जांच की जा रही है. इसके तहत पूरे राज्य में वन विभाग की टीमें लगातार सतर्क रहकर कार्रवाई कर रही है.
गरियाबंद क्षेत्र में वन विभाग को मिली गोपनीय खबर के आधार पर 1 जनवरी को परिक्षेत्र परसुली अंतर्गत ग्राम कोपेकसा में बड़ी कार्रवाई की गई. सर्च वारंट के तहत सहायक वन संरक्षक नदीम कृष्णा बरिहा, आर.के. साहू और शिव प्रसाद ध्रुव के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीण नंदू पिता महेतर ध्रुव के निवास स्थान पर छापामार कार्रवाई की गई.
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से भारी तादाद में वन्यजीव का कच्चा और पका हुआ मांस बरामद किया गया. इसके साथ ही एक लाइसेंसी भरमार बंदूक, एक एयर गन तथा अन्य हथियार भी जब्त किए गए. बरामद मांस के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



