सब्जी काटने वाले हंसिए से पति की हत्या, बोली- शराब पीकर करता था मारपीट, आरोपी पत्नी रीना गिरफ्तार होकर पहुंची सलाखों के पीछे

Husband murdered with vegetable cutting knife, said- he used to beat her after drinking alcohol, accused wife Reena arrested and sent behind bars

सब्जी काटने वाले हंसिए से पति की हत्या, बोली- शराब पीकर करता था मारपीट, आरोपी पत्नी रीना गिरफ्तार होकर पहुंची सलाखों के पीछे

बेमेतरा : बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम लेंजवारा बुचीडीह में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपी पत्नी रीना पारधी ने अपने पति अभिषेक सिंह उर्फ बिहारी की सब्जी काटने वाले लोहे के हंसिए से हत्या कर दी. पुलिस ने रीना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. यह मामला बेरला थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रीना पारधी और अभिषेक सिंह पिछले 6-7 साल से ग्राम लेंजवारा बुचीडीह के पारधी पारा में साथ रह रहे थे. 6 जुलाई 2025 की रात दोनों ने खाना खाया और सो गए. 7 जुलाई की रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच अभिषेक नशे की हालत में घर आकर रीना के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इससे रीना को चोटें आईं. गुस्से में आकर रीना ने घर में रखे सब्जी काटने वाले लोहे के हंसिए से अभिषेक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद रीना ने अपने माता-पिता के घर जाकर बताया कि अभिषेक की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई है. पुलिस ने शुरु में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. रीना पर शुरुआत से ही शक था. अभिषेक के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने रीना पारधी से सघन पूछताछ की. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गुरुवार 10 जुलाई को रीना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB