रास्ता पूछने के बहाने चाकू की नोक पर 1.87 लाख की लूट, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और वाहन बरामद
On the pretext of asking for directions, Rs 1.87 lakh was robbed at knife point, police arrested three accused, cash, mobile and vehicle recovered
बेमेतरा : बेमेतरा जिला में युवक से रास्ता पूछने के बहाने चाकू की नोक पर 1.87 लाख की लूट की वारदात हो गई. इस मामले में बेमेतरा साइबर सेल व थाना नवागढ़ पुलिस टीम ने लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक सितंबर को प्रार्थी मदन मनहर उम्र 50 साल निवासी छेरकापुर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक सितंबर को एक लाख 87 हजार 774 रुपये लेकर अपनी बाइक से भाटापारा से अपने ग्राम छेरकापुर जा रहा था. तभी संबलपुर पहुंचने से पहले मेन रोड में एक बाइक में सवार तीन व्यक्ति आए और उसे रोककर संबलपुर जाने का रास्ता पूछा. जिन्हें संबलपुर जाने का रास्ता बताकर अपने घर जाने के लिए आगे निकल गया.
इसके बाद शाम करीब 3:30 बजे बेलटुकरी मोड़ के पहुंचा ही था. उसी समय वही तीनों व्यक्ति सामने आ गया और उसे रुकवाया. इस दौरान चाकू दिखाकर डराने धमकाने लगे और बेल्ट से मारपीट कर नकदी 1.87 हजार रुपये और मोबाइल फोन को लूट कर भाग गए.
इस मामले में पुलिस ने थाना नवागढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309 (6), 126(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी कोमल यदु को पकड़ा. इससे पूछताछ में पता चला कि अपने साथी तोसन यदु और डिगेश्वर यदु निवासी रोहरा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.
लूट के पैसे को तीनों ने बांट लिया और रकम खर्च करने की बात कबूली. सभी आरोपी बलौदा बाजार जिले के रहने वाले हैं. आरोपियों को अदालत में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. एक फरार आरोपी की तलाश जारी है.
इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अजय बंजारे, लोकेश सिंह, मोहित चेलक, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, विनोद सिंह, जयकिशन साहू, मोतीलाल जासवाल, ओकार निर्मलकर, राहुल दुबे, राजेन्द्र साहू, रविकांत चंद्रवंशी, भूपेन्द्र चंद्रवंशी, जितेन्द्र धनकर सहित समस्त थाना नवागढ़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
बरामद सामग्री
नगदी रकम – ₹20,800/-
03 नग मोबाइल – कीमत ₹15,000/-
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – कीमत ₹30,000/-
चाकू, बेल्ट सहित कुल जुमला – ₹65,800/- की संपत्ति जप्त की गई.
गिरफ्तार आरोपी
तोसन यदु पिता ननका यदु, उम्र 24 साल
डिगेश्वर यदु पिता सीताराम ऊर्फ छन्नू यदु, उम्र 22 साल
कोमल यदु पिता लक्ष्मीनारायण यदु, उम्र 19 साल
(सभी निवासी – रोहरा, थाना भाटापारा ग्रामीण, जिला बलौदाबाजार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



