60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल ट्रक, दर्दनाक हादसे में मौके पर 4 की मौत, एक की इलाज के दौरान गई जान, 4 घायल
Borewell truck fell into a 60 feet deep ditch, 4 died on the spot in the tragic accident, one died during treatment, 4 injured
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा इलाके में एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गई. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वही पांच लोग घायल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. यह हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र का है.
बताया जाता है कि तड़के सुबह बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की तरफ आ रही थी. रास्ते में अनियंत्रित होकर वाहन 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में बोर में बैठे 4 लोगों की बोर गाड़ी के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हो गए. घायलों में से एक और व्यक्ति की मौत हो गई.
नीचे गहराई में गिरने के चलते ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए. शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने खाई में ट्रक को देखकर कुकदूर पुलिस को इसकी खबर दी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घायलों को भी कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है.
बता दे कि पिछले साल भी मई माह में कुकदूर थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आई थी। पिक अप में सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने गए मजदूर वापस लौट रहे थे. वापसी के दौरान पिकअप बाहपानी गांव के पास खाई में गिर गई थी. हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 6 घायल हो गए थे.
मृतकों के नाम
1. गजेंद्र राम पिता रंगू राम उम्र 30 साल निवासी ठेठे टांगर बरा गजोर थाना कुनकुरी
2. सुभाष राम पिता बलदेव उम्र 25 साल ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर
3. हरीश पिता चंद्राराम उम्र 19 साल जाति भुईहर ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर
4. देवधर पिता देवभोराम उम्र 45 साल निवासी नारियरढार कोका भरी थाना भन्सानेल जिला जशपुर
5. राज उम्र 50 साल निवासी तिर चूमगोड़ थाना नामकल जिला नामकल तमिलनाडु
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



