IPS रतन लाल डांगी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, डांगी बोले- महिला कर रही ब्लैकमेल, DGP से की शिकायत, होगी जांच

IPS Ratan Lal Dangi has been accused of sexual harassment by the wife of an SI. Dangi claims the woman is blackmailing him and has filed a complaint with the DGP, and an investigation will be conducted.

IPS रतन लाल डांगी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, डांगी बोले- महिला कर रही ब्लैकमेल, DGP से की शिकायत, होगी जांच

रायपुर : कई रेंज में आईजी और कई जिलों में एसपी रह चुके छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस रतन लाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. पुलिस महकमें के ही एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने यह आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस विभाग के आला अफसरों से इसकी शिकायत की है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने 16 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से इसकी शिकायत की है. वहीं इन आरोपों पर आईपीएस रतन लाल डांगी ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ डीजीपी से 15 अक्टूबर को शिकायत की थी. महिला उन्हें कई दिनों से ब्लैकमेल करने के साथ ही मानसिक प्रताड़ित कर रही थी. इसी की शिकायत की है. शिकायत का पता चलने के बाद महिला ने उनके खिलाफ शिकायत की है.
इस पूरे मामले में पुलिस मुख्यालय ने दो आईपीएस की जांच टीम बनाई है. वरिष्ठ आईपीएस आईजी आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे इस पूरे मामले की जांच करेंगे. जांच के बाद रिपोर्ट डीजीपी को सौंपी जाएगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डीजीपी को की गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आईपीएस डांगी पर बीते सात सालों से उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस महकमें के आला अफसरों को मिली इस शिकायत की जांच भी शुरु कर दी गई है. इस शिकायत के बाद पुलिस महकमें में भी इसकी काफी चर्चा चल रही है.
पीड़िता ने 15 अक्टूबर को आईपीएस के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पीड़िता ने शिकायत की है कि साल 2017 में वह आईपीएस के एक जिले में एसपी रहने के दौरान संपर्क में आई थी. सोशल मीडिया पर बातचीत शुरु होने के बाद अफसर ने वीडियो कॉल में बातचीत शुरु कर दी.
पीड़िता ने शिकायत किया कि आईपीएस ने योगा सीखने के नाम पर महिला से बातचीत शुरु की थी. बाद में आईपीएस ने उन्हें परेशान करना शुरु कर दिया. जहां-जहां आईपीएस का तबादला हुआ. वहां से आईपीएस पीड़िता से संपर्क करते रहे और वीडियो कॉल में बात करने का दबाव बनाते रहे. अपनी शिकायत में महिला ने यह आरोप लगाया है कि आईपीएस अपनी पत्नी के घर में नहीं होने पर उसे बंगले में भी बुलाते रहे.
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि नौकरी पर आंच न आए इसलिए वह अब तक बर्दाश्त करती रही. उसने बात न करने पर पति की बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में तबादला करने का भी आरोप लगाया. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t