धूमधाम से मनाया गया नवरात्र गरबा महोत्सव, नवरात्रि में गुजराती समाज के गरबा की धूम, माता के दर्शन कर डांडिया में थिरके सभी लोग
Navratri Garba Mahotsav was celebrated with great pomp Gujarati community celebrated Garba in Navratri everyone danced in Dandiya after seeing Mata
गरियाबंद : गरियाबंद गुजराती समाज द्वारा आयोजित रास गरबा आयोजन इस साल 3 से 12 अक्टूबर तक राजू भाई परिसर पर किया जा रहा है. नवरात्रि के पांचवे दिन गुरुवार को राजू भाई परिसर में बड़ी तादाद में लोग जुटे और गरबा में हिस्सा लिया. पारंपरिक ड्रेसेज़ में तैयार होकर महिलाएं और पुरुषों ने गरबा के लिए ताल से ताल मिलाया. बड़ी तादाद में लोगों का ये गरबा बेहद मनमोहक लग रहा है. शहर गुजराती समाज द्वारा अपनी पारंपरिक परिधान और अपने पारंपरिक गुजराती गीतों के साथ मां अम्बे को खुश करने को रोजाना रात को रास गरबा व डांडिया का आयोजन हो रहा है.
रेखा बखरिया ने बताया कि पूरा समाज एक होकर गरबा करने यहाँ आते हैं. महिलाए बच्चे बुजुर्ग नवरात्रि में पूरे नव दिन हमारा पूरा समाज शारदीय नवरात्रि में मां के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है. इन नौ दिनों में भक्त जप-तप करते हैं. हमारा समाज एक परिवार है. मां अम्बे की आरती कर पूरा समाज एक होकर गरबा खेलते हैं.
संरक्षक हरीश भाई भरत भाई ने बतलाया गुजराती समाज के द्वारा 54 साल से नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने का इतिहास है. अमर सिंह टाक अमृत लाल मयानी हक्कू भाई बखरिया और डॉ ठक्कर ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. जो आज भी घनश्याम सरवैया भारत भाई बखारिया भीखू भाई विजय टांक मायानी संजय बखारिया अरविंद भाई खिलोसिया नितिन बखारिया राजू कोठारी ने बदस्तूर जारी रखा है. नवरात्रि के मौके पर देवी मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. गरबा, डांडिया और नृत्य हर्ष और उल्लास को मनाने के तरीके हैं जिससे लोग त्योहार के दौरान अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर करते हैं.
समिति के अध्यक्ष अमित बखारिया ने बतलाया गरबा में समाज के सभी लोग शामिल होते है और माँ अम्बे की आराधना कर गरबे की शुरुआत होती है मां अम्बे के साथ साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद जय गरबे में जीवन चक्र और शक्ति को दर्शाता है. गरबा अमित ने कहा गरबा नृत्य मां के लोकप्रिय गीतों पर किया जाता है. वहीं, डांडिया को देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुई लड़ाई का प्रतीक माना जाता है. डांडिया में इस्तेमाल की जाने वाली छड़ी को मां दुर्गा की तलवार कहते हैं, जो बुराई का विनाशक प्रतीक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बिलासपुर : गणेश नगर वार्ड नंबर 46 के पार्षद कार्यालय में नवरात्र गरबा महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ किया गया. यह नवरात्र गरबा महोत्सव का तीसरा साल है और इसे हर साल की तरह इस बार भी विशेष रुप से मनाया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर उजवला कराड़े स्त्री रोग विशेषज्ञ थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विनीता यादव ने की.
वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल के सहयोग से यह आयोजन लगातार तीसरे साल हो रहा है. और इस बार भी इसे भव्य रुप से आयोजित किया गया.
आयोजन में वार्ड की माताएं, बहनें और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने गरबा महोत्सव में अपनी सहभागिता से पूरे माहौल को आनंदमयी बना दिया.
महिलाओं और बच्चों के लिए यह महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. नवरात्र के इस पावन अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत की गूंज और रंग-बिरंगी वेशभूषा ने पूरे माहौल को धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया. इस आयोजन से न केवल वार्ड की सांस्कृतिक एकता बढ़ी बल्कि लोगों में आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना भी प्रबल हुई.
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरुप उपहार भेंट किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



