DJ पर पाबंदी सिर्फ गरीबों के लिए? बड़ी कंपनियां खुलेआम उड़ा रही शासन के नियमों की धज्जियां, एक्सपो के नाम पर दिनदहाड़े मचा रहे हुड़दंग
Is the ban on DJ only for the poor? Big companies are openly flouting the rules of the government, creating a ruckus in broad daylight in the name of expo
रायपुर/धमतरी : प्रदेश मे बीजेपी की सरकार ने पिछले एक साल से ज्यादा तेज आवाज़ मे बजने वाले डीजे और अन्य साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध लगाते हुए कई डीजे के मालिकों पर कानूनी कार्रवाई भी की है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ देश की बड़ी कंपनियां शहर के बीच में एक्सपो फंक्शन के नाम पर दिनदहाड़े हजारों की भीड़ इकट्ठा कर हुड़दंग मचा रही हैं. प्रशासन के नियमों की ये कंपनियां न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ा रही है बल्कि ताजा हुड़दंग का कार्यक्रम धमतरी के न्यू कृषि उपज मंडी श्याम तरई के सरकारी जमें में ही करवाया जा रहा है. जबकि शासन द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति भी नही दी गई है. लेकिन कार्यक्रम के रसुखदार आयोजक बिना किसी की परवाह किए नियमों को दरकिनार कर खुलेआम अवैध आयोजन का संचालन कर रहे हैं.
शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही
वहीं इस आयोजन से प्रभावित हो रहे आसपास के लोगों ने धमतरी एसपी, कलेक्टर और सम्बन्धित थाने मे भी शिकायत की है. लेकिन आयोजकों के रसुख के सामने शिकायतकर्ताओं की गुहार पर अब तक शासन चुप्पी साधे बैठा है. साथ ही आयोजकों का दावा है कि शासन-प्रशासन चाह कर भी उनके इस अवैध आयोजन पर न तो प्रतिबंध लगा सकता है और न ही इनका कोई कुछ बिगाड़ सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



