भिलाई में नकाबपोश बदमाश ने कार को टाइमर बम से उड़ाया, इलाके में मचा हड़कंप, सामने आया ब्लास्ट का CCTV फुटेज, आरोपी की तलाश जारी

In Bhilai, a masked miscreant blew up a car with a timer bomb, creating panic in the area, CCTV footage of the blast surfaced, search for the accused continues

भिलाई में नकाबपोश बदमाश ने कार को टाइमर बम से उड़ाया, इलाके में मचा हड़कंप, सामने आया ब्लास्ट का CCTV फुटेज, आरोपी की तलाश जारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कार को बम से उड़ा दिया गया. कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया. इस धमाके में किसी के घायल की खबर नहीं है. ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें एक युवक कार के पास दिख रहा है. मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है. जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है. कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है.
बम धमाके की CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया. इसके बाद उसने कार में बम लगा दिया. उसने बम पर टाइमर सेट किया और उसे उड़ा दिया. धमाका इतना ताकतवर था कि इलाके में तेज आवाज सुनाई दी. जिससे आस-पास के लोग डर गए.
शक जताया जा रहा है कि यह घटना किसी तरह की साजिश का हिस्सा हो सकती है. लेकिन पुलिस इस पर कुछ साफ नहीं कह रही है. विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर अभी तक नहीं आई है. लेकिन गाड़ी की हालत देखकर यह कहा जा सकता है कि धमाका बेहद ताकतवर था. 
कहा जा रहा है कि बिल्डर का परिवार निशाने पर था. विधायक रिकेश सेन ने बिल्डर के परिवार से भी मुलाकात की है. जिस वक्त गाड़ी में धमाका किया गया उस वक्त गाड़ी में कोई भी मौजूद नहीं था. गनीमत रही कि धमाके की जद में कोई राहगीर भी नहीं आया.
नकाबपोश युवक कौन था और उसकी कार के मालिक से क्या रंजिश थी इसका पता नहीं चल पाया है. इलाके में अफवाहों का बाजार भी गर्म है
कार प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की है. पुलिस ने अभी तक वारदात के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है. माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस संबंध में कोई बयान जारी कर सकती है. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और मौके पर पहुंचकर  पुलिस की फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI