फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की सफाई करते फंसी महिला मजदूर, दोनों पैर फैक्चर, कटी तीन उंगलियां, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Major accident in fly ash brick factory, woman worker trapped while cleaning machine, both legs fractured, three fingers cut, questions raised on safety arrangements

फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की सफाई करते फंसी महिला मजदूर, दोनों पैर फैक्चर, कटी तीन उंगलियां, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

बालोद : बालोद जिले के परसोदा स्थित गंगोत्री फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया. सफाई के दौरान महिला मजदूर मशीन में फंस गई. हादसे में महिला के दोनों पैर फैक्चर और पैर की तीन उंगलियां कट गई. फिलाहाल घायल महिला का प्राइवेट अस्तपाल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक घायल रुपा मंडावी दल्लीरादजहरा के वार्ड 27 की निवासी एक महीने पहले ही फैक्ट्री में काम पर लगी है. रविवार सुबह महिला कर्मचारी फ्लाई ऐश से ईंट बनाने वाली हाइड्रोलिक मशीन की सफाई करने पहुंची थी. इस दौरान महिला अंदाजा नहीं लगा पाई की मशीन चालू है. और वह उसमें फंस गई. दर्दनाक हादसे में महिला के दोनों पैर फैक्चर हो गए. वहीं पैर की तीन उंगलियां कट गई.
हादसे के बाद फैक्टरी संचालक ने महिला को नाजुक हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया. जहां ट्रीटमेंट के बाद महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर किया गया है. फिलहाल महिला का इलाज जारी है. स्थानीय लोग फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t