भिलाई में वीडियो कॉल पर युवती का अश्लील वीडियो युवक ने रिश्तेदारों को भेजा, सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी मनीष देवरिया से गिरफ्तार
In Bhilai, a young man sent an obscene video of a woman—recorded during a video call—to her relatives and circulated it on social media; the accused, Manish, has been arrested from Deoria.
दुर्ग : सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर उसकी निजता और सम्मान को ठेस पहुंचाने के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया से आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान युवती की जानकारी और सहमति के बिना उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया था. इसके बाद उसने वीडियो को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पीड़िता के रिश्तेदारों तक पहुंचाकर उसको वायरल कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए खुर्सीपार थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया,
मिली जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना खुर्सीपार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मनीष साहनी ने वीडियो कॉल के दौरान उसकी जानकारी और अनुमति के बिना उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में आरोपी ने उस वीडियो को मोबाइल फोन के जरिए पीड़िता के रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबरों पर भेज दिया. इतना ही नहीं, वीडियो को अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से भी साझा किया गया. जिससे पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा और निजता पर गंभीर प्रभाव पड़ा.
शिकायत मिलने के बाद खुर्सीपार थाना पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 279/2026 दर्ज किया. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66E, 67 और 67A के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर खुर्सीपार थाना से एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया. जांच में आरोपी की मौजूदगी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मिलने पर पुलिस टीम वहां रवाना हुई. लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने देवरिया के नया नगर क्षेत्र निवासी मनीष साहनी उम्र 27 साल को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. जब्त मोबाइल का फॉरेंसिक और डिजिटल परीक्षण कराया जाएगा. जिससे यह पता लगाया जा सके कि वीडियो किन-किन प्लेटफॉर्म और लोगों तक भेजा गया था. पुलिस मामले की आगे की वैधानिक जांच कर रही है.
जांच में सामने आया कि आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग कर पीड़िता की निजी सामग्री का दुरुपयोग किया और उसे सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



