जशपुर में 16 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भागकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
In Jashpur, a 16 year old girl was raped after running away from home on the pretext of marriage, police arrested the accused within 24 hours and sent him to jail.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुनकुरी थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 साल की नाबालिग को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बलरामपुर जिले के कुसमी से बरामद कर लिया. आरोपी अमितेश उर्फ सुंदर नागेसिया उम्र 23 साल ने शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना 27 जनवरी की है. जब पीड़िता के परिवार ने उसके लापता होने की खबर दी.
3 फरवरी को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरु की और गुप्त खबर के आधार पर कुसमी से लड़की को बरामद किया.
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और भगा ले गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



