कमल विहार में एक्सीडेंट कर पाइप से मारकर लूटपाट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर संतोषी नगर और टिकरापारा के बदमाशों को किया गिरफ्तार
In Kamal Vihar, a robbery was committed by causing an accident and hitting with a pipe. Within 24 hours, the police arrested the criminals from Santoshi Nagar and Tikrapara.
रायपुर : रायपुर के कमल विहार इलाके में मोटर सायकल सवार युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को टिकरापारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लक्की ठाकुर ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 मई 2026 के दोपहर करीब 12:15 बजे अपने मोटर सायकल नम्बर CG04 QP 0821 से अपने दोस्त दिलीप पटेल के साथ टाईल्स खरीदने आये हुए थे. उसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा अपनी वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर प्रार्थी को मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर प्रार्थी से रकम की मांग करने लगा रकम देने से इंकार कर देने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य 2 साथी को बुलाकर प्रार्थी और उनके दोस्त दिलीप पटेल को हाथ मुक्का और प्लास्टीक के पाईप से मारपीट कर चोंट पहुंचाकर प्रार्थी के जेब में रखे 15350/रु को लूट लिये की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 416/2026 धारा 281, 309(6) भारतीय न्याय संहिता का किया गया जुर्म दर्ज कर वारदात के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी मदद से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपियों के छूपने के संभावित स्थानों में दबिश देकर लूटे गए मशरूका में से 2500/रु नगद और अपराध में इस्तेमाल किये मोटर सायकल नम्बर CG04 NK 5343 कीमत करीब 45000/रु के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. अभिषेक साहू पिता नेहरू लाल साहू उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 5 गोकुल नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर
02. खिलेश नागरची उर्फ साहिल पिता ईश्वर नागरची उम्र 20 साल निवासी शाश्वत नगर बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा जिला रायपुर
03. आरिफ सिद्धिकी उर्फ सोनू पिता शमशाद सिद्धिकी उम्र 26 साल निवासी संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



