रायपुर में एक्स ब्वायफ्रेंड ने युवती के घर किया हंगामा, शादी करने के लिए बनाया दबाव, दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
In Raipur, the ex-boyfriend created a ruckus at the woman's home, pressuring her to marry him and threatening to kill her; police are investigating.
रायपुर : रायपुर के डीडी नगर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती के घर में उसके पूर्व प्रेमी ने जमकर बवाल काटा. युवती के घर में आरोपी घुसा और परिजनों के सामने जान से मारने की धमकी दी. युवती की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि उसका चंगोरा भाठा निवासी रितेश सिंह से तीन साल पहले रिलेशन था. कुछ वजह से उसने रितेश से संपर्क तोड़ लिया था. 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे रितेश उसके घर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा. दरवाजा खोलने पर वह घर में घुस गया और गालियां देना शुरु कर दी. परिजनों के सामने आरोपी ने शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी.
युवती ने घटना की खबर अपनी बड़ी बहन को दी. चूंकि रात का समय ज्यादा था. इसलिए युवती ने 31 जनवरी 2026 को थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. युवती की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. जांच अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों की जांच करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



