शिक्षित बेरोजगारों को छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से पंजीयन-नवीनीकरण और जॉब की मिलेगी जानकारी, सरकारी कर्मचारियों को अब 50% मिलेगा महंगाई भत्ता
Educated unemployed people will get registration renewal and job information from Chhattisgarh Employment App seal and signature of officer will not be required
छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से पंजीयन-नवीनीकरण और जॉब की मिलेगी जानकारी
संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के लिए ’’छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’’ विकसित किया गया है जो प्लेस्टोर पर उपलब्ध है. इस ऐप के जरिए आवेदक खुद अपना पंजीकरण, नवीनीकण और योग्यता सुधार कर सकता है और अपना पंजीयन प्रमाण पत्र हासिल कर सकता है.
इस तरह मिले पंजीयन प्रमाण पत्र में जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारी के सील और दस्तखत की जरुरत नहीं होगी. इस ऐप के जरिए रोजगार के लिए इच्छुक आवेदकों को निजी और शासकीय क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के मौकों की जानकारी भी मिल सकेगी.
पंजीयन, नवीनीकरण, योग्यता सुधार एवं रोजगार एलर्ट के लिए इच्छुक आवेदक www.erojgar.cg.gov.in वेबसाईट का भी इस्तेमाल कर सकतें है. ज्यादा जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-233-2203 पर कार्यालयीन दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या जिला रोजगार कार्यालय जगदलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अब 50% मिलेगा महंगाई भत्ता, राज्य सरकार ने जारी किया DA का आदेश
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अब 50% महंगाई भत्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 प्रतिशत DA बढ़ाने का ऐलान किया था. वहीं अब राज्य सरकार ने इसका आदेश भी आज जारी कर दिया है. अक्टूबर महीने से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा. इससे 700 से लेकर 8000 रुपये तक का फायदा होगा.
बता दें सातवां वेतनमान के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत, जबकि छठे वेतनमान के तहत कर्मचारियों को 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी है. सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को अब 50 प्रतिशत और छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को 239 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. अक्टूबर महीने से ये रकम मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



