जमीन विवाद में पड़ोसी महिला पर टंगिया से किया वार, पति ने भागकर बचाई जान, दिल दहला देने वाली वारदात कैमरे में कैद, आरोपी फरार
In a land dispute, a neighbour woman was attacked with a tangia, the husband saved his life by running away, the heart-wrenching incident was captured on camera, the accused is absconding
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के भैसदा गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. स्थानीय निवासी धीरेन्द्र सूर्यवंशी ने पड़ोसी महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. जबकि उसका पति गिरधर कुमार हमलावर को रोकते हुए किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के भैंसदा गांव की है.
दंपति ने पहले से आशंका के चलते अपने घर में कैमरा ऑन कर दिया था. दरवाजा खोलते ही आरोपी हिरेंद्र सूर्यवंशी ने महिला पर अचानक हमला कर दिया. वीडियो में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
बताया जा रहा है कि गिरधर कुमार और उनकी पत्नी अपनी जमीन किसी और को बेच रहे थे. जिससे नाराज होकर धीरेन्द्र सूर्यवंशी ने यह हमला किया. पहले महिला पर हमला किया. फिर गिरधर कुमार को भी जान से मारने की कोशिश की. इस दौरान गिरधर ने हथियार को पकड़कर किसी तरह अपने आपको बचा लिया.
वारदात के बाद आरोपी फरार है. नवागढ़ पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है. महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हिरेंद्र सूर्यवंशी की तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



