नाबालिग बेटी के पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर बोला- 6 महीने की गर्भवती, पिता के पैरों के नीचे से खिसकी जमीन, आरोपी सुभाष गिरफ्तार

A father took his minor daughter to the hospital for stomach pain, only to be told by the doctor that she was six months pregnant; the revelation left him devastated, and the accused, Subhash, has been arrested.

नाबालिग बेटी के पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर बोला- 6 महीने की गर्भवती, पिता के पैरों के नीचे से खिसकी जमीन, आरोपी सुभाष गिरफ्तार

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के जबरन दुष्कर्म करने से पीड़िता 6 महीने की गर्भवती हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अपनी नाबलिग बेटी के पेट में दर्ज होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गया. जहां उन्हें पता चला कि पीड़िता 6 माह की गर्भवती है. जिस पर 17 जून को प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में आरोपी सुभाष मारकण्डे के खिलाफ लिखित आवेदन पेश किया.
इस रिपोर्ट के आधार पर डोंगरगांव थाने में अपराध क्रमांक 209/2026 धारा 137(2), 64(1), 65(1) बीएनएस, 4 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश की गई.
पुलिस ने आरोपी सुभाष मारकण्डे को गिरफ्तार कर लिया. पुछताछ में आरोपी सुभाष मारकण्डे ने जुर्म करना कबूल किया जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t