नशीली दवाओं के अंतरजिला नशीली दवा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में टैबलेट्स जब्त, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
Inter-district drug smuggling gang busted; 7 accused arrested, a large quantity of tablets seized, and a search for the remaining accused is underway.
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. जिले को नशामुक्त बनाने के चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने नशीली दवाओं के एक बड़े अंतरजिला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से प्रतिबंधित गोलियों के साथ-साथ एक कार और महंगे स्मार्टफोन्स बरामद किए गए हैं.
ऐसे हुआ शातिर नेटवर्क का खुलासा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं की सप्लाई की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद साइबर सेल और स्थानीय पुलिस को सक्रिय किया गया था. पुलिस टीम ने डिजिटल सर्विलांस, लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी डेटा का बारीकी से विश्लेषण किया.
जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि कुछ तस्कर एक सफेद रंग की कार (नम्बर CG 07 AB 7007) में सवार होकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप खपाने के लिए भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम दतरेगा आ रहे हैं. तस्कर यहां एक सूने और निर्माणाधीन मकान के पास डिलीवरी देने की फिराक में थे.
ग्राम दतरेगा में बिछाया गया जाल
खबर मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए ग्राम दतरेगा में बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दी। मौके से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 संदिग्धों को दबोच लिया. इसके बाद पूछताछ और कड़ाई से की गई जाँच के आधार पर गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी धर दबोचा गया.
कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में जब्त की गई दवाओं की विधिवत जांच कराई गई. जिसमें प्रतिबंधित नशीले तत्व होने की पुष्टि हुई। इस मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है.
नेटवर्क के अन्य चेहरों की तलाश जारी
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए इस पूरे सिंडिकेट के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ खंगालने में जुटी है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह दवाइयां कहाँ से लाई जा रही थीं और इन्हें आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था.
पुलिस की अपील
बलौदाबाजार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि अगर उनके आस-पास अवैध नशे का कारोबार या कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो बेझिझक पुलिस को खबर दें. खबर देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 जारी किया है.
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. गोवर्धन प्रसाद साहू पिता स्व संतोष साहू, उम्र 28 साल निवासी परशुराम वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
2. अभिषेक तिवारी पिता रामेश्वर प्रसाद तिवारी, उम्र 38 साल, निवासी जनपद कार्यालय के पीछे, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
3. पंकज यादव उर्फ गोलू पिता अशोक यादव, उम्र 31 साल निवासी श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
4. प्रकाश साहू उर्फ लक्की पिता हेमंत कुमार साहू, उम्र 26 साल निवासी हथनीपारा वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
5. दिनेश साहू उर्फ अप्पू पिता लुक्कूराम साहू, उम्र 27 साल निवासी नाका नं. 01 के पास, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
6. आर्यन तिवारी पिता नीलमणि तिवारी, उम्र 22 साल निवासी ग्राम छोटी कोनी, जिला बिलासपुर (हाल पता: भाटापारा)
7. समीर खां उर्फ समी पिता स्व. सलीम खां, उम्र 32 साल निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, जिला बिलासपुर
जब्त सामग्री एवं कुल मशरूका (अनुमानित मूल्य ₹2,61,192/-)
1. प्रतिबंधित नशीली गोलियां: कुल 1,146 नग (कीमत ₹13,542/-)
2. Spas Trancan Plus Capsules: 1,088 नग
3. Ultracet Tablets: 58 नग
4. परिवहन में प्रयुक्त वाहन: 01 सफेद रंग की कार (CG 07 AB 7007, कीमत ₹1,50,000/-
5. स्मार्टफोन: 08 मोबाइल फोन (आईफोन एवं एंड्रॉइड हैंडसेट, कीमत ₹90,000/-)
6. बिक्री की नकदी राशि: ₹7,650/-
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



