स्टील और पीतल के बर्तन चमकाकर दिखाए फिर जेवर चमकाने के बहाने उड़ा दिए महिला के सोने के जेवर, चप्पल जूता छोड़कर बाइक से भागे दो आरोपी

Two accused demonstrated how to polish steel and brass utensils, then made off with a woman's gold jewelry under the pretext of polishing it; they fled on a motorcycle, leaving behind their footwear.

स्टील और पीतल के बर्तन चमकाकर दिखाए फिर जेवर चमकाने के बहाने उड़ा दिए महिला के सोने के जेवर, चप्पल जूता छोड़कर बाइक से भागे दो आरोपी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में शुक्रवार सुबह जेवर चमकाने के बहाने ठगी का मामला सामने आया. दो युवक महिला को पहले स्टील और पीतल के बर्तन चमकाकर दिखाने के बाद सोने के जेवर साफ करने का झांसा दिया. महिला ठगों के झांसे में आकर सोने के जेवर साफ करने दे दी. युवकों ने महिलाको झांसे में लिया और दो तोले के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए. ठगी की शिकार महिला स्मृति तिवारी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगला के दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाली स्मृति तिवारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे थे. दोनों ने जले हुए स्टील के बर्तन को चमकाने की बात कही. उनकी बात पर महिला ने पहले उन्हें स्टील का बर्तन दिया. युवकों ने उसे चमका कर वापस कर दिया. इसके बाद उन्होंने पीतल के बर्तन मांगे. पीतल का बर्तन भी चमकाकर देने के बाद दोनों ने महिला की सास से चांदी की पायल ली और उसे चमकाकर वापस कर दिया.
भरोसा कायम करने के बाद युवकों ने स्मृति तिवारी से सोने के जेवर चमकाने के लिए देने को कहा. उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन और बाली दे दी. दोनों ने महिला के सामने ही एक बर्तन में पील पाउडर डालकर उसमें सोने के जेवर रखने का नाटक किया. इसके बाद बर्तन को गर्म करने की बात कहते हुए सोना चमकाने का झांसा देने लगे.
इसी दौरान महिला को युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ. उसने बर्तन में हाथ डालकर देखा तो उसमें सोने के जेवर नहीं थे. महिला ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाने का प्रयास किया. खुद को फंसता देख दोनों युवक मौके से भाग निकले. बताया गया है कि वे बाइक से आए थे और भागते समय अपने चप्पल-जूते तक मौके पर छोड़ गए.
महिला ने फौरन घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी. पुलिस अब मौके पर मिले सामान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
पहले भी इसी तरीके से भरोसा जीतते हैं ठग
जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह आमतौर पर पहले कम कीमत वाली वस्तुओं को चमकाकर लोगों का विश्वास जीतते हैं. इसके बाद कीमती जेवर साफ करने का झांसा दिया जाता है. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि अनजान लोगों को घर या दुकान पर सोने-चांदी के जेवर न दें. किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर फौरन पुलिस को खबर दें.
मौके पर छूटे चप्पल-जूते, बाइक से भागे
महिला के शोर मचाने के बाद दोनों युवकों ने मौके से निकलने में जल्दबाजी की. भागते समय उनके चप्पल-जूते वहीं छूट गए. दोनों बाइक से फरार हुए. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि उनके आने-जाने के रास्ते और बाइक की पहचान हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?