विधायक जनक ध्रुव नें गरियाबंद मे पत्रकारों से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा में हुए नवजात शिशु की मौत के मामले पर कही बात

MLA Janak Dhruv met journalists in Gariaband talked about the case of death of a newborn baby in Chhattisgarh Hospital Chhura

विधायक जनक ध्रुव नें गरियाबंद मे पत्रकारों से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा में हुए नवजात शिशु की मौत के मामले पर कही बात

गरियाबंद : बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव 1 सितंबर 2024 को गरियाबंद रेस्ट हॉउस पहुंचे. पत्रकारों से मुलाकात कर हाल चाल जाना. पत्रकार मुलाकात कार्यक्रम मे दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे.
छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा मे हुए नवजात शिशु के मामले मे विधायक जनक ध्रुव नें कहां कि आए दिन आदिवासी समाज के लोगो पर अत्याचार होता रहा है. छुरा  ब्लॉक का यह दूसरा मामला है.
जांच में कुछ समय लगता है. देरी तो हो रही है. लेकिन पीड़िता को इंसाफ जरुर मिलेगा. अगर जांच में लीपा पोती होती है. इस मामले को दबाने का प्रयास किया जाएगा. तो हम सड़क  से सदन तक क़ी लड़ाई लडेंगे. इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाक़ात कर लिखित शिकायत की गई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb