यात्रियों के लिए खुशखबरी, रायपुर एयरपोर्ट रनवे का हुआ विस्तार, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की उम्मीदें बढ़ी, राजधानी से जयपुर और रांची के लिए सीधी फ्लाइट
Good news for passengers Raipur Airport runway expanded expectations of international flights increased direct flights from the capital to Jaipur and Ranchi
रायपुर : राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है. जहां रनवे की लंबाई बढ़ा दी गई है. जिसे 966 मीटर बढ़ाकर 3250 मीटर कर दिया गया है. बड़े और भारी विमानों की लैंडिंग की सुविधा के लिए रनवे की लंबाई बढ़ाई गई है.
हैदराबाद और प्रयागराज की फ्लाइट के बाद अब रायपुर से जयपुर और रांची के लिए भी नई हवाई सेवा शुरु होने जा रही है.
रनवे की टेस्टिंग पिछले 7 महीनों से की जा रही थी. जिसमें 5 तरह की परीक्षण प्रक्रिया पूरी हुई. जिसके बाद रनवे की सुरक्षा प्रणाली को भी मंजूरी मिल गई. विस्तारित रनवे पर बड़े हवाई जहाजों की लैंडिंग और टेक-ऑफ की सुविधा संभव हो जाएगी. जिससे रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी तैयार हो जाएगा. अब इससे आने वाले समय में रायपुर से विदेशी गंतव्यों तक हवाई यात्रा की संभावनाएं बढ़ेंगी.
हवाई यात्रियों की बढ़ती तादाद और त्योहारी सीजन को देखते हुए नए शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरु की जा रही हैं. अब रायपुर से जयपुर और रांची के लिए भी नई फ्लाइट्स शुरु होगी. ये नए उड़ान सितंबर और नवंबर माह के बीच शुरु होने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



