किराना स्टोर के गोदाम में डम्प कर रखे 46 कट्टा अवैध धान व पीडीएस का चांवल मैनपुर एसडीएम ने किया जब्त, दो मामलों में कड़ी कार्यवाही

Mainpur SDM confiscated 46 bags of illegal paddy and PDS rice dumped in a grocery store's warehouse; strict action taken in two cases.

किराना स्टोर के गोदाम में डम्प कर रखे 46 कट्टा अवैध धान व पीडीएस का चांवल मैनपुर एसडीएम ने किया जब्त, दो मामलों में कड़ी कार्यवाही

किराना स्टोर के गोदाम में डम्प कर रखे 46 कट्टा अवैध धान व पीडीएस का चांवल मैनपुर एसडीएम ने किया जब्त

गरियाबंद/मैनपुर : हाल ही में हो रहे अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्यवाही से धान कोचीए के हौसले पस्त हैं तो दूसरी और मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी डॉ. तुलसीदास मरकाम लगातार क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक नियमों को ताक में रखते हुए आंख बिचोली करने वालों के ऊपर सतत निगरानी भी रख रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर 2025 को मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी डॉ. तुलसीदास मरकाम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम जुगाड़ स्थित गजेंद्र किराना स्टोर के गोदाम में पोलसिंह पिता स्वाईसिंह के घर में अवैध तरीके से 16 क्विंटल 46 कट्टा धान व 14 क्विंटल पीडीएस का चांवल डंप होना पाया गया. जिसकी कोई वैद्य दस्तावेज पेश नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जब्त कर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया.
अनुविभागीय अधिकारी डॉ तुलसीदास मरकाम ने कहा कि प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. किराना स्टोर के गोदाम में रखे अवैध धान व पीडीएस का चावल जप्त कर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मालिक पोलसिंह को सुपुर्दनामा में दिया गया है. आंख मिचोली करने वालों के के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

जांच दल ने 156 क्विंटल धान का अवैध भण्डारण होने पर किया दुकान सील

गौरेला पेंड्रा मरवाही : शुक्रवार को राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान रुपनडांड तरई गांव स्थित सरोधन सिंह के दुकान में 391 बोरी करीब 156 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर कार्रवाई की गई.
जांच में संतोषप्रद दस्तावेज के अभाव और अवैध भंडारण के कारण दुकान को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल की मौजूदगी में सील कर ग्राम कोटवार रेवालाल की सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t