अवैध शराब सेवन और चखना सेंटर संचालित करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Major action against those running illegal liquor consumption and tasting centers, police arrested 16 accused

अवैध शराब सेवन और चखना सेंटर संचालित करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार/भाटापारा : बलौदाबाजार/भाटापारा जिले में अवैध शराब सेवन और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत विशेष अभियान चलाया. 31 मार्च 2025 को की गई इस कार्रवाई में सार्वजनिक स्थलों, ढाबों, होटलों, ठेलों और शराब भट्टियों के पास अवैध तरीके से चखना सेंटर संचालित करने वाले कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपने होटलों, ढाबों और ठेलों पर लोगों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा प्रदान कर रहे थे. सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
पुलिस ने इस अभियान के दौरान 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें राजेश देवांगन, लोमेश साहू, दौलत साहू, गंगा कश्यप, प्रकाश ध्रुव, राजेश साहू, सीता वर्मा, सोहन साहू, श्याम पैकरा, जितेंद्र पुरेना, हरिकिशन पांडेय, साजिद खान, शत्रुघ्न कुमार टंडन, डोमन प्रसाद पांडे, भगवती सोनवानी और रेशम कुर्रे शामिल हैं. ये सभी बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं.
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, जुआ-सट्टा और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की खबर फौरन प्रशासन को दें. ताकि समाज में शांति और व्यवस्था बनी रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI