तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर, चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A speeding trailer rammed into a motorcycle from behind; the rider—a JCB operator—died, while his nephew sustained serious injuries. The driver fled the scene, and the police are currently searching for him.

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर, चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर/कोनी : बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहन की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. ग्राम गतौरी के पास मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे मामा-भांजे को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे जेसीबी ऑपरेटर मामा शेखर मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक के पीछे बैठा उनका भांजा रंजीत आर्मो गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा नवापारा निवासी शेखर मरकाम जेसीबी ऑपरेटर के रुप में काम करते थे. मंगलवार को वे अपने भांजे रंजीत आर्मो के साथ जेसीबी के काम से ग्राम पौंसरी गए थे. दोनों सुबह से शाम तक जेसीबी मालिक के आने का इंतजार करते रहे. लेकिन जब मालिक नहीं पहुंचा तो उन्होंने वापस अपने गांव लौटने का फैसला किया. शाम करीब 6 बजे दोनों बाइक से ग्राम गतौरी के पास पहुंचे ही थे कि रतनपुर की तरफ़ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शेखर मरकाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रंजीत आर्मो को इलाज के लिए सिम्स भेजा गया. मृतक शेखर मरकाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है. घायल रंजीत ने बताया कि वह राजमिस्त्री के साथ कुली का काम करता है. जबकि उसके मामा जेसीबी ऑपरेटर थे. दोनों काम के सिलसिले में ग्राम पौंसरी गए थे और वापस घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. वहीं, हादसे के बाद फरार ट्रेलर चालक और दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb