धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कबाड़ी दुकानों पर छापामारी, 1430 किलो संदिग्ध लोहा-टीन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे
Major action by Dhamtari police: raid on two scrap shops, 1430 kg of suspected iron and tin seized, two accused arrested and behind bars
धमतरी : अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही धमतरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कबाड़ी दुकानों पर दबिश दी. जहां से भारी तादाद में संदिग्ध लोहा-टीन बरामद किया गया. संयुक्त कार्रवाई में कुल 1430 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई है. जिसकी बाजार कीमत करीब 45 हजार रुपये आंकी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की खबर पर सिटी कोतवाली पुलिस ने रतन कॉलोनी के दानी टोला स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापा मारा.तलाशी के दौरान लोहे के एंगल, पाइप, जाली और राइस मिल से जुड़ा लोहा बरामद हुआ. जिसका कुल वजन 620 किलोग्राम पाया गया.
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई
दुकान संचालक नविद परवेज से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह पेश नहीं कर सका..शक के आधार पर पुलिस ने सामग्री जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
अर्जुनी पुलिस की दबिश: 810 किलो सामग्री बरामद
वहीं, अर्जुनी थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कोलियारी बाजार चौक के पास एक कबाड़ी दुकान में दबिश दी. यहां से लोहे और टीन के छड़, रॉड, एंगल और पाइप बड़ी तादाद में बरामद किए गए. दुकान संचालक दर्शन सिंह ध्रुव भी किसी तरह के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका.बरामद सामग्री का वजन 810 किलोग्राम पाया गया. जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
दोनों आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई
पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएसएस की धारा 106 सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों में दर्शन सिंह ध्रुव और नविद परवेज शामिल हैं.
जांच जारी, वैध स्वामित्व की पड़ताल
धमतरी पुलिस के अनुसार जब्त की गई सामग्री के वैध स्वामित्व की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि यह लोहा-टीन चोरी या अवैध स्रोत से लाया गया हो सकता है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



