रायपुर जिला की राइस मिल से 108 कट्टा धान चोरी का 24 घंटे में बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, 2 पिकअप जप्त
Major breakthrough within 24 hours in the theft of 108 sacks of paddy from a rice mill in Raipur district; police arrested four cunning thieves and put them behind bars, while seizing two pickup trucks.
रायपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस ने तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में राइस मिल से हुई धान चोरी की बड़ी वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया धान और जुर्म में इस्तेमाल 2 पिकअप वाहनों को जब्त किया है. बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 10 लाख 82 हजार 740 रुपये आंकी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दीनानाथ अग्रवाल, निवासी गांधी चौक तिल्दा, ने थाना तिल्दा-नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कृष्णा राइस मिल में 12-13 जून 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मिल का ताला तोड़कर बड़ी तादाद में धान चोरी कर लिया. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 260/2026 दर्ज कर जांच शुरू की.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने तत्काल निर्देश जारी कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की. थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूत और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच तेज की.
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले. जिसके आधार पर चार आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राइस मिल से चोरी किए गए धान को वाहनों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 108 कट्टा धान बरामद किया है.
साथ ही चोरी में इस्तेमाल दो वाहन टाटा एस नम्बर CG 25 AU 7682 और CG 04 PD 8673 को भी जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में परवाना देवार (21 वर्ष), जितेन्द्र निषाद (21 वर्ष), रजत वर्मा (25 वर्ष) और सब्बी अग्रवाल उर्फ रमेश कुमार अग्रवाल (39 वर्ष) शामिल हैं. जो सभी तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के निवासी हैं.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और स्थानीय स्तर पर की गई. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया है. मामले की आगे की जांच जारी है. और यह पता लगाया जा रहा है कि इस चोरी में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं.
गिरफ्तार आरोपी
01. सब्बी अग्रवाल उर्फ रमेश कुमार अग्रवाल उम्र 39 साल निवासी बिजली ऑफिस के पास तुलसी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर
02. रजत वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा उम्र 25 साल निवासी ग्राम तुलसी थाना तिल्दा नेवरा रायपुर
03. जितेन्द्र निषाद पिता मोहित निषाद उम्र 21 साल निवासी जीरा रोड तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर
04. परवाना देवार पिता खन्ना देवार उम्र 21 साल निवासी देवार बस्ती दलाल तालाब थाना तिल्दा नेवरा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



